महासमुंद - सकल जैन समाज ने विगत 5 जुलाई को कर्नाटक के बेलगावी जिले में स्थित चिकोड़ी तहसील के नंदी पर्वत में हुई जैन आचार्य परम पूज्य 108 श्री कामकुमार नंदी जी मुनिराज की जघन्य हत्या के विरोध में एवम रकम उधार देने की भ्रामक जानकारी फैलाने के विरोध में राष्ट्रपति एवम राज्यपाल के नाम पर जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। जैन समाज ने हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आव्हान किया है। ज्ञापन सौंपने के समय जैन समाज के ट्रस्टीगण राजेश लूनिया, प्रदीप झाबक, जसराज लोढ़ा, अशोक चौरडिया, सीए रितेश गोलछा सहित जैन समाज के गुमान मालू, सुशील बोथरा, ललितांग गोलछा, सुमित कोचर, रोशन लूनिया, संकल्प पारख, गौरव बरडिया, अखिलेश लूनिया, दुष्यंत कोचर, अमन टाटिया, हर्ष भंसाली, वैभव झाबक, रौनक लूनिया, मोहित बरडिया, समकीत मालू, मनीष गोलछा, अक्षय कोचर, रवि कोचर, हेमंत झाबक, हर्ष कोचर, हर्ष गोलछा, आदित्य पींचा, जतिन लूनिया सहित सिंधी समाज से मोहित इसरानी एवम विश्व हिंदू परिषद के अनेक कार्यकर्ता शामिल थे ।