रायपुर - कर्नाटक के बेलगाम जिले चिकोड़ी तालुक मे नंदी पर्वत पर स्थित जैन तीर्थ पर विराजमान जैन आचार्य पूज्य 108 काम कुमार नंदी जी की 5 जुलाई को निर्गम हत्या कर हत्यारो ने मृत शरीर के टुकड़े टुकड़े कर बोरवेल मे डाल दिए, जिससे भारत ही नही सम्पूर्ण विश्व के जैन समाज मे दुख एवं रोष व्याप्त है, उक्त घटना के दुखी हृदय सें विरोध करते हुए आज सकल जैन समाज के लोगो ने रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौपाl
उपस्थित श्री दिगम्बर जैन बड़े मंदिर के अध्यक्ष संजय जैन नायक ने बताया की आज हत्या के विरोध मे ज्ञापन देने समस्त जैन समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे, जिन्होंने अपने ज्ञापन मे मांग की पूज्य आचार्य काम कुमार नंदी महाराज ही हत्या पर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बना कर आरोपियों को शीघ्र फांसी की सजा सुनिश्चित करवाई जाये, इस बर्बरतापूर्वक हत्या कांड की जांच सी.बी.आई. द्वारा की जाये, ताकि सभी प्रकार की साजिशो का पर्दाफाश हो सके, कर्नाटक मे सभी जैन साधुओ के विहार एवं विश्राम के समय पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था हो, इसके लिए सभी जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये जायेl कर्नाटक मे जैन धर्म साधु संतो की सुरक्षा हेतु जैन सरक्षण बोर्ड की स्थापना व गठन तत्काल किया जाये, यह मांग आज के ज्ञापन मे प्रमुख रूप सें गयी साथ ही अगर जल्द सें जल्द ज्ञापन मे ठोस कार्यवाही नहीं गयी तो सकल जैन समाज रायपुर सड़क की लड़ाई लड़ने हेतु तत्पर रहेगाl
सूचनादाता
संजय जैन नायक अध्यक्ष
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड, रायपुर
मो. 9425209998