BREAKING

महेश चंद्रवंशी ने नगर पालिका पंडरिया के संकट मोचन बोल समिति के कावड़ियों का चिथरहीन दाई के पास स्वागत कर माँ नर्मदा की पूजा अर्चना कीl

Share:

पंडरिया - छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चंद्रवंशी जी ने आज नगर पालिका पंडरिया के संकट मोचन बोल समिति के कावड़ियों का चिथरहीन दाई के पास स्वागत कर माँ नर्मदा की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासी की सुख समृद्धि की कामना किया। ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से पंडरिया शहर के सभी वार्डो से लगभग 100 कावड़िया मां नर्मदा की जल लेकर जलेश्वर महादेव डोंगरिया में जलाभिषेक किया करते है। इस वर्ष भी सभी श्रद्धालु अमरकंटक से नर्मदा नदी की जल लेकर जलेश्वर महादेव के लिए निकले। जहा रास्ते में कुई कुकदुर और पंडरिया के बीच में हम सभी के आस्था के केंद्र मां चिथरहीन दाईं के प्रांगण में सभी कावडियो को स्वागत एवं पूजा अर्चना कर स्वल्पाहार कराया गया। इस नेक कार्य के लिए सभी पंडरिया शहर के संकट मोचन बोल बम समिति के सदस्यों ने महेश चंद्रवंशी जी का धन्यवाद ज्ञापित कर उन्हे शुभाशीष प्रदान की। इस नेक कार्य में महेश चंद्रवंशी जी के साथ पंडरिया शहर के सम्मानित जन, धर्मप्रेमी, वरिष्ठ जन शामिल रहे।

Share:

Popular News