रायपुर - जैन श्री संघ शंकर नगर के द्वारा आयोजित प्रति रविवार को नवकार महामन्त्र का जाप आयोजन किया जाता है। आज संदीप जैन भवन शंकर नगर मे जाप खत्म होने के बाद श्री संजय जी गीड़िया को सर्व सम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने श्री संजय जी गीड़िया मनोनीत को बधाई दी। ज्ञातव्य हो कि शंकर नगर मे हर दो साल के बाद अध्यक्ष पद का मनोनयन किया जाता है। इस बार कार्यकाल् पुरा हुवे आठ माह ज्यादा हो गये थे व कोरोना काल के कारण समय पुरा मिलें। आज सभी उपस्थित सदस्यों ने एकमत निर्णय लिया एवं अध्यक्ष बनाने के बाद उन्हें शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी बनाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री अशोक जैन, श्री लोकेश कावड़िया, श्री अनिल कोठारी, श्री संजय बोथरा, श्री सतीश कोठारी, श्री सुभाऊ धाड़िवाल, श्री सुशील कोटेचा, श्री राजेन्द्र सेठिया, श्री फूलचंद जी नाहटा, श्री दिलीप जी बैद, श्री इदंरचंद जी छाजेड़, श्री पन्नालाल जी गोलछा, श्री विपुल सोनगरा, श्री सुरेन्द्र छाजेड़ श्री आशीष गोलछा, श्री राजेन्द्र टाटीया, श्री हेमंत कोचर सहित अनेक सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। मनोनयन की जानकारी श्री लोकेश कावड़ियाजी ने दी।