BREAKING

जैन आचार्य काम कुमार नंदी की हत्या पर बड़े मंदिर मे शांति विधान कर विनयाजलि दी गयी।

Share:

रायपुर - श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड मे पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री काम कुमार नंदी जी अत्यंत वेदनापूर्ण दुखद निधन जैन समाज आहत और दुखी तो, उनकी आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए शांति विधान एवं विनयांजलि सभा का आयोजन रविवार दिनांक 23/7/23 को सुबह 7 बजे मूल नायक आदिनाथ भगवान की वेदी के सामने किया गया, बड़े मंदिर के अध्यक्ष संजय जैन नायक एवं सचिव राजेश रज्जन जैन ने बताया की शांति विधान मे मे दिगम्बर जैन समाज रायपुर के धर्मप्रेमी बंधु महिलाये पुरुष युवा बड़ी संख्या मे उपस्थित थे। सभी ने आचार्य काम कुमार नंदी की आत्मा की शांति एवं सदगति के लिए शांति विधान मे अर्घ चढ़ा कर आदिनाथ भगवान जी के समक्ष भावभीनी विनयांजलि दी गयी।   इस शांति विधान मे प्रमुख रूप सें पंडित संजय जैन, संजय जैन नायक, राजेश भवन, श्रेयश जैन बालू, संजय जैन सतना, कुमुद जैन, पुष्पेंद्र जैन, प्रवीण जैन मामा जी, सुजीत जैन, शैलेन्द्र जैन आदि उपस्थित थे। सूचनादाता संजय जैन नायक अध्यक्ष श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड रायपुर मो. 9425209998

Share:

Popular News