BREAKING

भारत देश के जन जन के नायक शुभचिंतक यशस्वी प्रधानमंत्री मा श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदीन बीरगॉव मे बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया,,,

Share:

रायपुर - भगवान् विश्वकर्मा एवं विश्व के लोकप्रिय जननेता भारत के प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी बिरगांव मंडल द्वारा बुधवारी बाजार के समीप रक्तदान शिविर का आयोजन किया। बड़ी संख्या में 70 से भी अधिक देशप्रेमी एवं कार्यकर्ताओ के द्वारा रक्तदान किया गया। प्रातः 11 बजे शिविर की शुरुआत पूर्व एल्डर मेन जब्बार दगली द्वारा की गयी, सांय 4 बजे मोदी जी एवं युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल शर्मा का केक काटा गया व तत्पश्चात फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पवन तिवारी व् अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर जिला सोशल मिडिया प्रभारी नविन जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी अलोक डंगस, राजीव अग्रवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, गौरीशंकर श्रीवास, अमित साहू, भाजपा जिला मंत्री संजय तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष होरीलाल देवांगन, हरिओम साहू, बबलू शर्मा, उर्मिला देवांगन, जुगल वर्मा, रोशन देवांगन, गौतम साहू, राजेश रिछारिया, प्रिंस सिंह परमार, रूपा कुर्रे फुलमनी सोनवानी, माधव झा, सुरेंद्र साहू, सुनील साहू, वेद प्रकाश देवांगन, कुंदन एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Share:

Popular News