कवर्धा, 20 सितम्बर 2023 - छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि - विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री अकबर भाई ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर भगवान श्री गणेश जी का दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। श्री अकबर भाई ने आज बुधवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोहझरी, सारंगपुर, गंडई कला, अचानकपुर, भंडार और ग्राम अमरौडी के गणेश पंडाल पहुँच कर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले की खुशहाली-समृद्धि की कामना की और आशीर्वाद लिया। श्री अकबर आज कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर थे।
15 Sep 2025