BREAKING

श्री नवकार दरबार : श्री महाश्रुत स्कंध अनुष्ठान और मेहंदी सांझी में राजस्थानी प्रस्तुति से सुशोभित हुआ दादाबाड़ी प्रांगण।

Share:

रायपुर - एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में नवकार जपेश्वरी परम पूज्य शुभंकरा श्रीजी की पावन निश्रा में 27वें नवकार दरबार का भव्यता के साथ आयोजन किया जा रहा है। तप-जप और साधना के क्रम में गुरूवार की सुबह श्री महाश्रुत स्कंध अनुष्ठान के मंत्रों से दादाबाड़ी प्रांगण गूंज उठा। श्री महाश्रुत स्कंध अनुष्ठान के लाभार्थी श्री समीरमल जी प्रकाशचंद जी अशोक जी बुरड रहे। इसी क्रम में दोपहर को राजस्थानी थीम पर मेहंदी सांझी हुई, जिसकी मनोहरमय प्रस्तुति श्रीमती विधी लोढ़ा, दुर्ग ने दी और संयोजक एसपीजी महिला विंग रहे। सभी श्रावक-श्राविकाएं राजस्थानी भक्ति गीतों पर थिरकते हुए गुरु वंदना की। दादाबाड़ी में शाम को कौन बनेगा ज्ञानपति का आयोजन किया गया, जिसकी प्रस्तुति शीतल बहु मंडल द्वारा ने दी। मां पद्मावती की चुनरी और सर्वमंगल अनुष्ठान कल। नवकार दरबार के अंतर्गत दादाबाड़ी में शुक्रवार को सुबह 8.45 बजे सर्वमंगल अनुष्ठान होगा, जिसके लाभार्थी श्री महेंद्र जी, सौरभ जी धाड़ीवाल रायपुर है। दोपहर 2 बजे मां पद्मावती की चुनरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसका ड्रेस कोड लाल रंग रखा गया है। मां पद्मावती की चुनरी कार्यक्रम की प्रस्तुति कुमारी कोमल गोलछा, फलोदी देंगी। हाई-टी के लाभार्थी संजुदेवी अशोक कुमार आकांक्षा पूर्वेश तातेड़ रायपुर है। इसकी क्रम में रात 8 बजे प्रभु भक्ति होगी। मनोहरमय चातुर्मास समिति के संरक्षक हरीश डागा, अध्यक्ष श्री सुशील कोचर, महासचिव श्री नवीन भंसाली और कोषाध्यक्ष श्री प्रशांत लुनिया ने बताया कि मनोहरमय चातुर्मासिक प्रवचन 2023 ललित विस्त्रा ग्रंथ पर आधारित है। नवकार जपेश्वरी परम पूज्य शुभंकरा श्रीजी आदि ठाणा 4 के मुखारविंद से सकल श्री संघ को जिनवाणी श्रवण का लाभ दादाबाड़ी में मिल रहा है। साथ ही उन्होंने नगरवासियों से साध्वीजी के मुखारविंद से जिनवाणी का श्रवण करने का आग्रह किया है।

Share:

Popular News