BREAKING

दीपावली पूजन कार्यशाला - रायपुर

Share:

रायपुर - आडम्बरो से मुक्त होकर जैन धर्म के मूल अनुरूप जैन संस्कार विधि द्वारा दीपावली पूजन करने की संपूर्ण विधि का संपूर्ण मंत्रोच्चार द्वारा प्रस्तुतिकरण अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद्, रायपुर द्वारा आयोजित दीपावली पूजन कार्यशाला में दिनांक 07 नवम्बर 2023, मंगलवार को सुबह 9 बजे तेरापंथ अमोलक भवन में संस्कारक। अनिल दुगड़, सूर्यप्रकाश बैद, अर्पित गोखरू द्वारा किया गया। संस्कारको ने जैन धर्म में जैन संस्कार विधि के अंतर्गत उच्चारित मंत्रों के महत्व को समझाते हुए आयोजन हेतु स्थानीय तेयुप को साधुवाद दिया। आभार तेयुप मंत्री गौरव दुगड़ द्वारा दिया गया। आयोजन में विशेष रूप से विनोद जैन, पारस बाफना, सभा मंत्री वीरेंद्र डागा, अणुव्रत समिति अध्यक्ष कनकचंद जैन व तेयुप अध्यक्ष निर्मल गांधी, कोषाध्यक्ष सुशील डागा, उपाध्यक्ष सुमित जैन व सहमंत्री अमित कात्रेला की उपस्थिति रही।

Share:

Popular News