BREAKING

पार्श्वतीर्थ नगपुरा में प पू साध्वी श्री मुक्ति प्रिया श्रीजी म.सा. की 68वीं जन्मदिवस उत्सवपूर्वक मनाया गया।

Share:

दुर्ग (नगपुरा) दिनांक 19-11-2023 नगपुरा तीर्थ में आज प.पू. आचार्य देवेश श्रीमद् हेमप्रभ सूरीश्वरजी म०सा० की निश्रा में आज्ञानुवर्तिनी प. पू. साध्वी श्री मुक्तिप्रिया श्रीजी म सा. आज श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा में कार्तिक शुक्ल षष्ठी को तीर्थ मेंचातुर्मास विराजित साध्वीप्रमुखा प पू साध्वी श्री मुक्ति प्रिया श्री जी म.सा. की 68वीं जन्मदिवस उत्सवपूर्वक मनाया गया। वर्धमान गुरुकूल के विद्यार्थीयों ने बधाई गीत, स्वागत गीत प्रस्तुत किए। तीर्थ के अध्यक्ष गजराज पगारिया, ट्रस्टी मूलचंद जैन, राजेन्द्र गोलछा ने पू साध्वीजी म० सा० की गुरूपूजा कर तीर्थ प्रबंधन की ओर से गुरू ओवरणा किए। जन्मदिवस उपलक्ष्य पर अपनी भावना व्यक्त किए। सभा में उपस्थित गुरू भक्त श्री महेन्द्र भाई दांतेवाड़िया मद्रास ने महाराज श्री के साथ धर्म आराधना सत्संग से जुड़े संस्मरण को याद किया। सचिव संतोष यादव ने पूज्य गुरुवर्या श्री के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। प०पू० साध्वी श्री विरति प्रिया श्रीजी, सा० श्री लोकोत्तमा प्रियाश्री, सा० श्री मैत्री प्रिया श्री, सा० श्री विरतिप्रिया श्री सा० श्री माधुर्य प्रियाश्री, सा०श्री विरांगी प्रियाश्री, सा०श्री विरांशी प्रिया श्री जी आदि साध्वीवृंदने अपने गुरुवर्या श्री के जीवन परिचय एवं गुणों की व्याख्या किए। जन्मदिवस पर साध्वीवृंद द्वारा सामूहिक स्तवन से वंदना की गई। साध्वीवृंद की वेयावच्च सेवा के लिए शासकीय चिकित्सालय नगपुरा के डाक्टर नरेन्द्र जैन का तीर्थ प्रबंधन की ओर से बहुमान किया गया। गुरुकूल के शिक्षक खिलेश साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया। शिक्षिका मीना गोस्वामी ने अभिनंदन कविता के माध्यम से भावपुष्य समर्पित किए। गुरुकूल के विद्यार्थीयों को जन्म दिवस उपलक्ष्य में ज्ञान संसाधन भेंट किया गया।

Share:

Popular News