BREAKING

मनोहरमय चातुर्मास 2023 का समापन, सदर बाजार से दादाबाड़ी तक निकली भव्य कार्तिक पूर्णिमा वरघोड़़ा।

Share:

रायपुर - एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में नवकार जपेश्वरी परम पूज्य शुभंकरा श्रीजी की पावन निश्रा में कार्तिक पूर्णिमा एवं चातुर्मास समापन समारोह के अंतर्गत 26 से 28 नवंबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को चातुर्मासिक चौदस के दिन शिविर समापन कार्यक्रम हुआ। वहीं सोमवार की सुबह 8 बजे सदर मंदिर से दादाबाड़ी तक कार्तिक पूर्णिमा वरघोड़ा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 13 वर्षीय दीक्षार्थी आंचल लोढ़ा भी शामिल हुई। वे 7 दिसंबर को पालीताणा में दीक्षा लेंगी। कार्तिक पूर्णिमा भाता के लाभार्थी श्री हरीलाल जी रमणिक लाल जी एच एच सेठ (सिसोदिया) परिवार रायपुर रहे। साथ ही रात 8 बजे श्री नमन डाकलिया और जैनम डाकलिया, खैरागढ़ की ओर से दीक्षार्थी अनुमोदना निमित्त, संयम वंदना एवं प्रभु भक्ति की गई। मनोहरमय चातुर्मास समिति के संरक्षक हरीश डागा, अध्यक्ष श्री सुशील कोचर, महासचिव श्री नवीन भंसाली और कोषाध्यक्ष श्री प्रशांत लुनिया ने बताया कि दादाबाड़ी प्रांगण में मंगलवार को सुबह 8.45 बजे मनोहरमय चातुर्मास समापन एवं विदाई समारोह होगा। इसके पश्चात साध्वी भगवंत मंडल दादाबाड़ी से श्रीसंघ के साथ विहार कर सिविल लाइन स्थित श्री नरेंद्र जी पारख के निवास पधारेंगे।

Share:

Popular News