BREAKING

जैन क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने किया।

Share:

रायपुर - नेताजी सुभाष स्टेडियम में 27-11-2023 सोमवार को जैन क्रिकेट चैंपियनशिप उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के द्वारा किया गया। पहला मैच अनंतया और AT क्लासिक के बीच खेला गया, जिसमें AT क्लासिक ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया अनंतया ने निर्धारित 10 ओवर में 102 रन बनाये। जिसमें सबसे ज्यादा प्रशांत सिंघी ने 59 रनों का योगदान दिया, उसके बाद AT क्लासिक ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 90 रन बनाये यह मैच अनंतया ने 12 रनों से जीत लिया। प्रशांत सिंघी मैन ऑफ द मैच चुने गए। वही दूसरा मैच SS स्ट्राइकर्स और चोपड़ा ब्रदर्स के बीच खेला गया जिसमें SS स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया चोपड़ा ब्रदर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 110 रन बनाये। जिसमें सबसे ज्यादा वंश जैन ने 39 रनों का योगदान दिया, उसके बाद SS स्ट्राइकर्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 105 रन बनाये यह मैच चोपड़ा ब्रदर्स ने 5 रनों से जीत लिया। वंश जैन मैन ऑफ द मैच चुने गए। तीसरा मैच भावदान रॉयल्स और जैन मोबाइल के बीच खेला गया, जिसमें जैन मोबाइल ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया, भावदान रॉयल्स निर्धारित 10 ओवर में 69 रन ही बना पाई। उसके बाद जैन मोबाइल ने बल्लेबाजी करते सिर्फ 1 विकेट खोकर ही निर्धारित रन बना बना कर मैच अपने नाम किया। यह मैच जैन मोबाइल ने 9 विकेट से जीत लिया। जैन मोबाइल की तरफ से नाबाद 45 रन बनाने वाले रवि गिडिया मैन ऑफ द मैच चुने गए।

Share:

Popular News