रायपुर – सुभाष स्टेडियम में चल रहे जैन क्रिकेट चैंपियनशिप में दूसरे दिन कुल 4 मैच खेले जाने थे जो की खराब मौसम के कारण रद्द करना पड़ा वे सभी मैच पुनः 2 दिसंबर को खेले जायेंगे।
चैंपियनशिप का आज तीसरे दिन है जिसमें कुल 4 मैच खेले जाने है।
जिसमे पहला मैच न. 8 शाम 4 बजे डिवाइन आर्ट्स व ऋषभ अजय ब्लास्टर्स के बीच खेला जाएगा।
दूसरा मैच न. 9 शाम 6 बजे किंगडम ऑफ जॉय व AT पैलेस के बीच खेला जाना है।
तीसरा मैच न. 10 रात्रि 8 बजे SS स्ट्राइकर्स व वृतिका ज्वेल्स के बीच खेला जाना है।
चौथा मैच न . 11 रात्रि 10 बजे अनन्तया व भावदान रॉयल के बीच खेला जाना है।
पहली बार आयोजित होने वाले जैन समाज के क्रिकेट आयोजन में समाज के लोग बढ़ चढ़कर सहभागिता निभा रहे है।