BREAKING

सुभाष स्टेडियम में चल रहे जैन क्रिकेट चैंपियनशीप में कल तीसरे दिन 4 मैच हुवे।

Share:

रायपुर - सुभाष स्टेडियम में चल रहे जैन क्रिकेट चैंपियनशीप में कल 29/11/23 को पहला मैच ऋषभ अजय ब्लास्टर और डिवाइन आर्ट के बीच खेला गया, जिसमें ऋषभ अजय ब्लास्टर ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी  करते हुवे अजय ब्लास्टर ने निर्धारित 10 ओवर में 107 रन बनाये, जिसमें सबसे ज्यादा सर्वेश जैन ने 42 रनों का योगदान दिया। डिवाइन आर्ट की तरफ से सोनू जैन ने 3 विकेट लिए। उसके बाद डिवाइन आर्ट ने बल्लेबाजी करते हुए 7.3 ओवरों में ही निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया। यह मैच डिवाइन आर्ट ने 7 विकेट से जीत लिया। डिवाइन आर्ट की तरफ से सौरभ बाफना ने 50 और अंकित जैन ने नाबाद 40 रन बनाए। अंकित जैन मैन ऑफ थे मैच चुने गए। दूसरा मैच में किंगडम ऑफ जॉय और AT पैलेस के बीच खेला गया जिसमें किंगडम ऑफ जॉय ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया AT पैलेस ने निर्धारित 10 ओवर में 120 रन बनाये। जिसमें सबसे ज्यादा वैभव जैन ने 64 रनों का योगदान दिया, उसके बाद किंगडम ऑफ जॉय ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 116 रन ही बना पाई। यह मैच At पैलेस ने 4 रनों से जीत लिया। किंगडम ऑफ जॉय की तरफ से आशीष जैन और सम्यक बैद ने 38 रनो का योगदान दिया। वैभव जैन मैन ऑफ द मैच चुने गए। तीसरा मैच SS स्ट्राइकर और वृत्तिका जेवल्स के बीच खेला गया, जिसमें जैन वृत्तिका ज्वेल्स ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया, SS स्ट्राइकर्स निर्धारित 10 ओवर में 139 रन बनाये। SS स्ट्राइकर्स की तरफ से यश बैद ने 39 रन बनाए। उसके बाद वृत्तिका ज्वेल्स ने बल्लेबाजी करते हुए 109 रन ही बना पायी। यह मैच SS स्ट्राइकर्स ने 30 रनों से जीत लिया। यश बैद मैन ऑफ द मैच चुने गए। चौथा मैच अनंतया और भावदान के बीच खेला गया, जिसमें अनंतया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया, अनंतया ने निर्धारित 10 ओवर में 186 रन बनाये, जिसमे टूर्नामेंट का पहला शतक लगाकर तन्मय जैन ने 111 रन बनाए। उसके बाद भावदान ने बल्लेबाजी करते हुए 59 रन ही बना पायी। यह मैच अनंतया ने 127 रन से जीत लिया। अनंतया की तरफ से 111 रन बनाने वाले तन्मय जैन मैन ऑफ द मैच चुने गए। वही आज होने वाले मैच नम्बर 12 पहला मैच शाम 4 बजे जैन मोबाइल व किंगडम ऑफ जॉय के बीच होना है। दूसरे मैच नम्बर 13 शाम 6 बजे चोपड़ा ब्रदर्स व वृत्तिका ज्वेल्स के बीच होना है। तीसरे मैच नम्बर 14 रात 8 बजे AT पैलेस व भावदान रॉयल्स के बीच होना है। चौथे मैच नम्बर 15 रात 10 बजे डीवाइन आर्ट्स व SS स्ट्राइकर्स के बीच होना है। जैन क्रिकेट चैंपियनशीप के पहली बार आयोजित होने वाले आयोजन ने युवा वर्ग के साथ ही समाज के लोग बढ़ चढ़कर सहभागिता निभा रहे है।  

Share:

Popular News