BREAKING

सुभाष स्टेडियम में जैन क्रिकेट चैंपियनशीप में कल 5 मैच खेले गए।

Share:

रायपुर - नेताजी सुभाष स्टेडियम में कल 01/12/23 को जैन क्रिकेट चैंपियनशिप में पहला मैच ऋषभ अजय ब्लास्टर और रितिका ज्वेल्स के बीच खेला गया। जिसमें रितिका ज्वेल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, निर्धारित 10 ओवर में 144 रन बनाये। जिसमें सबसे ज्यादा रोहित जैन ने 55 रनों का योगदान दिया, उसके बाद रितिका ज्वेल्स ने बल्लेबाजी करते हुए 90 रन ही बना पाई। यह मैच ऋषभ अजय ब्लास्टर ने 54 रन से मैच जीत लिया। ऋषभ अजय ब्लास्टर की तरफ से 55 रन बनाने वाले रोहित जैन मैन ऑफ द मैच चुने गए। दूसरा मैच डिवाइन आर्ट और चोपड़ा ब्रदर्स के बीच खेला गया, जिसमें चोपड़ा ब्रदर्स ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया, चोपड़ा ब्रदर्स निर्धारित 10 ओवर में 80 रन ही बना पाई। डिवाइन आर्ट की तरफ से विपुल जैन ने 3 विकेट लिए उसके बाद डिवाइन आर्ट ने बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। यह मैच डिवाइन आर्ट ने 4 विकेट से जीत लिया। डिवाइन आर्ट की तरफ से विपुल जैन मैन ऑफ द मैच चुने गए। तीसरा मैच अनंतया और किंगडम ऑफ जॉय के बीच खेला गया, जिसमें किंगडम ऑफ जॉय ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया और निर्धारित ओवर में 173 रन का बड़ा लक्ष्य दिया। जिसमे अमन सेठिया, निलेश लोढा, आशीष जैन ने अर्धशतक लगाया। उसके बाद अनंतया ने बल्लेबाजी करते हुए 146 रन ही बना पायी। अनंतया की तरफ़ से टूर्नामेंट का दूसरा शतक लगाकर तन्मय जैन ने 108 रन बनाए यह मैच किंगडम ऑफ जॉय ने 26 रन से जीत लिया। अनंतया की तरफ से 108 रन बनाने वाले तन्मय जैन मैन ऑफ द मैच चुने गए। आज का चौथा मैच SS स्ट्राइकर्स और ऋषभ अजय ब्लास्टर के बीच खेला गया, जिसमें SS स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया, SS स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 135 रन बनाये। जिसमें सबसे ज्यादा निखिल जैन ने 37 रनों का योगदान दिया। ऋषभ गोलच्छा ने 3 विकेट लिए उसके बाद ऋषभ अजय ब्लास्टर ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 100 रन ही बना पाई। ऋषभ अजय ब्लास्टर की तरफ से अनमोल ने 52 रनों का योगदान दिया।यह मैच SS स्ट्राइकर्स ने 35 रनों से जीत लिया, निखिल जैन मैन ऑफ द मैच चुने गए। कल का पांचवा मैच 01/12/23 को जैन क्रिकेट चैंपियनशिप में जैन मोबाइल और AT पैलेस के बीच खेला गया, जिसमें AT पैलेस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जैन मोबाइल ने निर्धारित 10 ओवर में 150 रन बनाये। जिसमें सबसे ज्यादा श्रेयांस झाबक ने 40 रनों का योगदान दिया। उसके बाद AT पैलेस ने बल्लेबाजी करते हुए 128 रन ही बना पाई। जैन मोबाइल ने 22 रन से मैच जीत लिया, जैन मोबाइल की तरफ से 40 रन बनाने वाले श्रेयांस झाबक मैन ऑफ द मैच चुने गए। वही आज होने वाले मैच में पहला मैच शाम 4 बजे भावदान रॉयल्स व किंगडम ऑफ जॉय के बीच खेला जाना है। आज का दूसरा मैच शाम 6 बजे डिवाइन आर्ट्स व वृत्तिका ज्वेल्स के बीच खेला जाना है। तीसरा मैच रात 8 बजे जैन मोबाइल व अन्नत्या के बीच खेला जाना है। चौथा मैच रात 8 बजे चोपड़ा ब्रदर्स व ऋषभ अजय ब्लास्टर्स के बीच खेला जाना है।  

Share:

Popular News