रायपुर दिनांक 02-11-2013 शनिवार - छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे जैन क्रिकेट चैंपियनशिप अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है, दर्शकों के उत्साह व राष्ट्रीय स्तर के मैचों जैसी व्यवस्था के साथ आज 2 सेमीफाइनल मैच व रात 9 बजे फाइनल मैच खेला जायेगा।
कल मैचों में पहला मैच भावदान रॉयल्स के नही आने पर किंगडम ऑफ जॉय को वॉकओवर मिला जिससे वो सेमीफाइनल पहुँचने वाली पहली टीम बन गयी।
दूसरा मैच रितिका ज्वेल्स और डिवाइन आर्ट के बीच खेला गया, जिसमें रितिका ज्वेल्स ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया और निर्धारित 10 ओवर में 55 रन ही बना पाई। उसके बाद डिवाइन आर्ट ने बल्लेबाजी करते हुए 2.1ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। यह मैच डिवाइन आर्ट ने 10 विकेट से जीत लिया। डिवाइन आर्ट की तरफ से 44 रन बनाने वाले सौरभ बाफना (गट्टू) मैन ऑफ द मैच चुने गए।
तीसरा मैच जैन मोबाइल और अनंतया के बीच खेला गया, जिसमें अनंतया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जैन मोबाइल ने निर्धारित 10 ओवर में 81 रन बनाये। उसके बाद अनंतया ने बल्लेबाजी करते हुए 7.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 86 रन बना लिए। जैन मोबाइल की तरफ से श्रेयांस झाबक ने टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक ली। अनंतया की तरफ से मयंक झाबक ने सर्वाधिक 41 रन नाबाद बनाये। तन्मय जैन 27 रन और 2 विकेट लेने के कारण मैन ऑफ द मैच चुने गए।
कल का चौथा मैच चोपड़ा ब्रदर्स और ऋषभ अजय ब्लास्टर के बीच खेला गया, जिसमें चोपड़ा ब्रदर्स ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया, चोपड़ा ब्रदर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 97 रन बनाये। जिसमें सबसे ज्यादा राजा भंडारी ने 34 रनों का योगदान दिया। विजय बोहरा ने 4 विकेट लिए उसके बाद ऋषभ अजय ब्लास्टर ने बल्लेबाजी करते हुए 8.5 ओवरों में 102 रन बना कर मैच जीत लिया। ऋषभ अजय ब्लास्टर की तरफ से कप्तान प्रखर गोलछा ने 31 रनों का योगदान दिया। 5 रन देकर 4 विकेट लेने वाले विजय बोहरा मैन ऑफ द मैच चुने गए।
इस तरह इस चैंपियनशिप में 4 टीमों ने अनंतया, SS स्ट्राइकर्स, किंगडम ऑफ जॉय और डिवाइन आर्ट ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है।
आज के मैचों में पहला सेमीफाइनल शाम 4 बजे अनंतया और SS स्ट्राइकर्स के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल किंगडम ऑफ जॉय और डिवाइन आर्ट के बीच शाम 6 बजे खेला जाएगा।
फाइनल मैच सेमीफाइनल विजेताओं के बीच रात 9 बजे खेला जाना है।