BREAKING

जैन क्रिकेट चैंपियनशिप सीजन 1 के विजेता बने डिवाईन आर्ट्स।

Share:

रायपुर दिनांक 03/12/23 - रविवार को जैन क्रिकेट चैंपियनशिप सीजन 1 का अंतिम दिन था, जिसमे कुल 3 मैच खेले गए, 2 सेमीफाइनल व फाइनल। पहला सेमीफाइनल मैच अनंतया और SS स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया, जिसमें SS स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, SS स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 129 रन बनाये, जिसमे सौरभ बोहरा ने 28 और तरुण निम्मानी ने 26 रनों के योगदान दिया। उसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनंतया निर्धारित ओवरों में 89 रन ही बना पाई। अनंतया की तरफ से करन सुराणा ने 41 रन बनाये। यह मैच SS स्ट्राइकर्स ने 40 रन से जीत लिया। SS स्ट्राइकर्स की तरफ से 4 विकेट और 28 रन बनाने वाले सौरभ बोहरा मैन ऑफ द मैच चुने गए। दूसरा सेमीफाइनल मैच डिवाइन आर्ट और किंगडम ऑफ जॉय के बीच खेला गया, जिसमें किंगडम ऑफ जॉय ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 10 ओवर में 117 रन बनाये। जिसमें सबसे ज्यादा आशीष जैन ने 49 रनों का योगदान दिया। डिवाइन आर्ट की तरफ से अंकित जैन ने 3 विकेट लिए। उसके बाद डिवाइन आर्ट ने बल्लेबाजी करते हुए 8.3 ओवरों में 118 रन बनाकर यह मैच 5 विकेट से जीत लिया। डिवाइन आर्ट की तरफ से 42 रन बनाने वाले सौरभ बाफना (गट्टू) मैन ऑफ द मैच चुने गए। चैंपियनशिप का फाइनल मैच डिवाइन आर्ट और SS स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया, जिसमें SS स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 10 ओवर में 98 रन बनाये। जिसमें सबसे ज्यादा कुशल लुनिया ने 31 रनों का योगदान दिया। उसके बाद डिवाइन आर्ट ने बल्लेबाजी करते हुए 9.1 ओवरों में 99 रन बना कर यह मैच 3 विकेट से जीत लिया। SS स्ट्राइकर्स की तरफ से दिलीप बोरार ने 4 विकेट लिए। डिवाइन आर्ट की तरफ से 25 रन और 1 विकेट लेने वाले विपुल पींचा मैन ऑफ द मैच चुने गए। https://youtube.com/live/Dfq8yChPshU?feature=share टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार तन्मय जैन, बेस्ट बैट्समैन सौरभ बाफना (गट्टू), बेस्ट बॉलर सौरभ बोहरा को दिया गया। पहली बार आयोजित जैन क्रिकेट चैंपियनशिप में जैन समाज व सभी समाजों में अच्छा उत्साह देखा गया, देर रात तक दर्शक खिलाड़ियों व आयोजको का उत्साहवर्धन करते दिखे। वही मैच की आयोजन व्यवस्था की बात करे तो ये राष्ट्रीय स्तर का रहा, जिसमें उदघाटन समारोह में अमीषा पटेल आई, तो मैच के सभीं दिनो के VVIP लोगो की उपस्थिति रही, जैन समाज के युवाओं को जोड़ने का भी ये एक अच्छा माध्यम रहा। मैच की जानकारी आयोजन समिति की तरफ से सौरभ बाफना और पीयूष डागा ने दी।

Share:

Popular News