कवर्धा - कबीरधाम एक ऐसा जिला बन गया है जहाँ पर राज्य सरकार के आदेश को भी धत्ता बताकर अधिकारियो के द्वारा अपनी मनमानी करते स्वास्थ्य विभाग साहित कै अन्य विभागों में देखा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग कवर्धा में सेवा समाप्ति के बाद भी अधिकारी संविदा पर सांप के भांति बैठकर ब्यवस्था को संचालित कर रहा है। शासन द्वारा संलग्नीकरण निरस्त करने का आदेश की अवहेलना करते हुए कवर्धा जिले के स्वास्थ्य विभाग में आज भी संलग्नीकरण निरस्त नहीं किए जाने का मामला देखा जा सकती है। जो प्रमाण हमारे पास मौजूद है उसके मुताबिक संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य भवन, नवा रायपुर, छ.ग. द्वारा 25 अप्रैल 2023 को समस्त संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें छत्तीसगढ़ एवं समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छत्तीसगढ़ को तत्काल प्रभाव से संलग्नीकरण समाप्त किये जाने हेतु आदेशित किया गया था, लेकिन कवर्धा जिले के चिकित्सा अधिकारी जिस तरह से शासन के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है कि इन्हें शासन के आदेश से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अपनी मर्जी से कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सत्ता चला रहा है आश्चर्य इस बात की है कवर्धा जिले के स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी की पदस्थापना कहीं अन्य अस्पताल में है और कार्यरत कहीं अन्य अस्पताल में है, इतना ही नही वेतन आहरण कार्यरत स्थान से ना किया जाकर के कहीं और स्थान से किया जाना कई सवालों को जन्म देने के साथी संदेह पैदा करता है यह मामला वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में भी आता है। ऐसे में वेतन पत्रक बनाने वाले अधिकारी के खिलाफ् कर्रवाई करते हुए। संलग्न किए गए कर्मचारी का संलग्नीकरण समाप्त किया जानी चाहिए और दोषी अधिकारी के खिलाफ राज्य शासन के आदेश का अवहेलना का मामला मानकर सख्त कर्रवाई की जरूरत है।