BREAKING

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का प्रथम आगमन पर कवर्धा में हुआ ऐतिहासिक स्वागत।

Share:

कवर्धा 16 दिसंबर 2023 - उपमुख्यमंत्री बनने के बाद श्री विजय शर्मा का कवर्धा में प्रथम आगमन पर आज शनिवार को भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। लोगों में उनके स्वागत को लेकर गजब का उत्साह था। कबीरधाम जिले के वनांचल से लेकर मैदानी क्षेत्र के ग्रामीणजन, समाजसेवी और आम जनता स्वागत के लिए पहुचे थे। स्वागत के लिए उमड़े जनसैलाब के द्वारा उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के कवर्धा आगमन पर फूूलमालाओं और अतिशबाजी के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। श्री शर्मा के स्वागत के लिए रायपुर-राजनादगांव बाईपास से बाइक रैली निकाली गई। रैली मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए गुरुनानक चौक, ऋषभ देव चौक, एकता चौक, सिग्नल चौक, गांधी मैदान पहुंचा। जगह-जगह पर लोगों की भीड़ ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का बाईक रैली ठाकुरदेव चौक के पास पहुंचा। जहां पर विभिन्न संगठनों के द्वारा बूंदी की लडुडुओं से तौल कर उनका अभिनंदन किया। वही धान एवं गुड़ से भी तौला गया। जंक्शन ग्रुप द्वारा मौसमी फलों से तौल कर स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का स्वागत काफिला गुरूद्वारा पहुंचा। वहां पर उन्होंने मत्था टेक कर राज्य की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। स्वागत के क्रम में श्री शर्मा के कबीरधाम जिले के ग्राम अगरी, दशरंगपुर, पनेका,इंदौरी, धरमपुरा, बिरकोना, रानी सागर, छिरहा पहुंचने पर ग्रामीणजनों और समाज प्रमुखों ने उनका भव्य स्वागत किया। श्री शर्मा का स्वागत साहू समाज, कुर्मी समाज, मरार पटेल समाज, गांेड समाज, बैगा समाज, सतनामी समाज, अहिवार समाज, राजपूत समाज, ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न समाज के लोगों ने किया। मंच पर श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री पोखराज सिंह परिहार, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, श्री मोतीराम चन्द्रवंशी, श्री सियाराम साहू, श्री कोमल जंघेल, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी चन्द्रवंशी, श्रीमती सतविंदर कौर पाहुजा, सन्तोष पटेल, संजय बेल्थरे, अनिल ठाकुर, राम बिलास चन्द्रवंशी, मनीराम राम साहू, राम प्रसाद बघेल, श्रीकांत उपाध्यय, निर्मल द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share:

Popular News