BREAKING

नागरिक सेवा सुरक्षा संगठन महिला विंग कबीरधाम की जिला अध्यक्ष बनी तमन्ना झरिया।

Share:

कबीरधाम - नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन छत्तीसगढ़ के आम जन और लोगों को अपने अधिकारों और सुरक्षा को लेकर सजग करने का कार्य करते है आ रहीं है। इसी ताराम्य में कबीरधाम जिले में भी इसका विस्तार किया गया है ताकि जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन के माध्यम से अपने अधिकार और सुरक्षा संबंधित जानकारी मिल सके साथ ही विपत्ति के समय सहायता प्रदान की जा सके । नागरिक सेवा सुरक्षा संगठन ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कबीरधाम जिले के बेटी तमन्ना झरिया को महिला विंग के जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है । जिस पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने तमन्ना झरिया को अध्यक्ष बनाए जाने के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दी है।

Share:

Popular News