रायपुर - 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य प्रभू श्रीरामजी के प्राण प्रतिष्ठा पर्व पर प्रभू श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ में शासकीय अवकाश घोषित करने के साथ ही वीआईपी रोड मार्ग को प्रभू श्री राम मार्ग किए जाने की मांग को लेकर आज व्यापारी वर्ग माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भेंट किये। जैसा कि पुरे देश में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य प्रभू श्री राम मंदिर उद्घाटन समारोह को लेकर पुरे देश में उत्साह के साथ राम भक्ति मय माहौल है, पुरे देश प्रभू श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा पर्व का इंतजार पलक पांवड़े बिछाए बैठे हैं, इसी तरह भाचा प्रभू श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ में भी इस पर्व को धूमधाम व उत्साह के साथ मनाने की तैयारीया पुरे छग में चल रही है। इस बात को संज्ञान में लेते हुए और छग के भाचा के प्राण प्रतिष्ठा पर्व पर छग में शासकीय अवकाश घोषित कर, वीआइपी रोड स्थित राम मंदिर मार्ग को प्रभू श्री राम मार्ग करने की मांग छग के व्यापारी वर्ग ने की है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने इस मांग की प्रशंसा करते हुए इस बात पर गंभीरतापूर्वक विचार कर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। आज मुख्यमंत्री जी से मिलने वालो में युवा समाजसेवी श्री विवेक डागा, श्री नितेश दुबे, विलास सुतार व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।