रायपुर - श्री राम जन्मभूमि में भव्यातिभव्य राम मंदिर की प्रतिष्ठा के अवसर पर भैरव सोसायटी स्थित श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जावेगा। इस अवसर पर पूरे भैरव सोसायटी में 11000 घी के दीपक से धर्मप्रकाश की रोशनी की जावेगी।
उक्ताशय की जानकारी श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने दी। इस अवसर पर भैरव सोसायटी के घरों में राम जी की फ़ोटो युक्त केशरिया ध्वज लगाया जावेगा व पूरी सोसायटी में दीपक की रोशनी की जावेगी। अयोध्या में आयोजित श्री राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम को सभी लाईव देख सकें इसकी व्यवस्था की जावेगी।
महासचिव महेन्द्र कोचर, ट्रस्टी नीलेश गोलछा, राजेश सिंघी ने बताया कि त्रिदिवसीय समारोह का आरम्भ श्री राम ध्वज वितरण से किया जावेगा।