BREAKING

श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ रायपुर द्वारा मनाया जा रहा 7-14 जनवरी तक "जीवदया सप्ताह"

Share:

रायपुर : - श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ रायपुर के द्वारा परम पूज्य युग निर्माता सिरिवाल प्रतिबोधक व्यसनमुक्ति के प्रणेता आचार्य भगवन 1008 श्री रामलाल जी म.सा के 50 स्वर्ण दीक्षा महोत्सव जो कि फरवरी 2025 को आयेगा उस उपलक्ष्य में श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ व महत्तम महोत्सव आयोजन टीम के द्वारा संपूर्ण देश में वर्ष 2022-2025 तक "महत्तम महोत्सव" मनाया जा रहा है। जिसमें सकल जैन समाज के साथ मिलकर सभी सदस्यों व धर्मानुरागी भाई-बहनों को तप-त्याग, धर्म आराधना, विभिन्न परिक्षाएं कॉम्पिटिशन व बहोत से सामाजिक कार्य जैसे जीवदया गाय श्वान मछली व पंछियों को भोजन, जरुरतमंदों इंसानों को भोजन आदि विभिन्न प्रवृतियों से जोड़कर इस स्वर्ण दीक्षा महोत्सव को सफल बनाया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 7-14 जनवरी 2024 तक इस सप्ताह को "जीवदया सप्ताह" के रुप में मनाया जा रहा है,।जिसके पोस्टर का विमोचन बीकानेर के सुप्रसिद्ध कलाकार पींटु स्वामी (सिद्धार्थ जी डागा) के द्वारा किया गया। इसमें हमारा लक्ष्य सडकों पर घुम रहे पशुओं को गुड़ रोटी व ब्रेड बिस्किट खिलाकर जैन समाज के बच्चों को जीवों के प्रति दया व करुणा का पाठ पढाया जा रहा है। आज रविवार को श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ रायपुर के तत्वावधान में तथा श्री साधुमार्गी जैन संघ रायपुर के आशीर्वाद से यह कार्य का आगाज सुराना भवन, स्व. इंदरचंद धाडीवाल मार्ग, सुभाष स्टेडियम चौक रायपुर से किया गया। जिसमें आज जीवदया सप्ताह Day - 1 में गाय व कुत्तों की जात के लिए लगभग 2000 रोटी, 50 किलो गुड़ व 250 पैकेट टोस्ट का वितरण श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के सदस्यों द्वारा रायपुर शहर के विभिन्न जगहों पर टीम बनाकर करवाया गया। इस कार्य का संचालन समता युवा संघ रायपुर के अन्नदानम समिति 2022-24 के सदस्य 2022-24 युवा ऋषभ चोपड़ा, युवा अतुल कात्रेला, युवा पियूष कोठारी, युवा चंदन कोटडिया, युवा ललित बोथरा, युवा चिराग चौरडिया, युवा मयंक बरडिया के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस कार्य हेतु जैनों के अलावा अजैन समाज के जीवदया प्रेमी परिवारों द्वारा भरपूर सहयोग हम युवाओं को आशीर्वाद के रुप में मिल रहा है। जिसके लिए युवा संघ के कोषाध्यक्ष युवा नीरज सांखला ने उन सभी परिवारों का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ में बच्चों ने भी इस कार्य का लाभ लेते हुए जीवदया के महत्व को समझा। कल युवा संघ के उर्जावान मंत्री युवा सिद्धार्थ डागा ने अगले दिवस की कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कल 8 जनवरी, सोमवार को हरी सब्जी, गुड़ रोटी व ब्रेड टोस्ट का वितरण सुराना भवन से ठीक 7.30 बजे से प्रारंभ किया जायेगा सभी सपरिवार जरुर पधारें। यह जानकारी समता युवा संघ के प्रचार-प्रसार प्रभारी युवा नवीन चौरडिया व सुशील दुग्गड ने दी।

Share:

Popular News