BREAKING

भोरमदेव पर्यटन स्थल को इंतजार है हवाई मार्ग का - बृजलाल अग्रवाल

Share:

कबीरधाम - देश विदेश में ख्याति प्राप्त भोरमदेव पर्यटन स्थल को हवाई मार्ग से जोड़ने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने वर्ष 2007 में घोषणा की थी, जब सरकार अपनी ओर से पर्याप्त राशि स्वीकृत कर चुकी एवं पर्याप्त जमीन भी चिनहान्कित कर चुकी उसके बाद भी जिला को मिलने वाली सौगात से अब तक अवांछित है, इससे प्रशासनिक उदासीनता ही कहा जावे जिसके कारण उक्त योजना ठंडे बस्ते में चली गई। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने 2007-08 में भोरमदेव को हवाई मार्ग से जोड़ने की घोषणा की एवं वर्ष 2010- 11 के बजट में 2 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया, वर्ष 2011-12 में 18 करोड़ रुपये स्वीकृत किये, किन्तु इसके पश्चात भी मामला आज तक ठंडे बस्ता में पड़ा है। अतः अब डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष एवं पर्यटन मंत्री मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी है, तो आशा की किरण जगी है, कि डबल इंजन सरकार होने के कारण कार्य में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आयेगी। भोरमदेव तीर्थ प्रबंध कमेटी के सह-सचिव बृजलाल अग्रवाल ने कहा कि बोड़ला विकासखण्ड के अंतर्गत जैतपुरी एवं सरेखा के बीच 100 एकड़ शासकीय भूमि पर हवाई पट्टी बनाने की योजना तैयार की थी, जिसमे रनवे, ड्रेसिंग तथा पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर हवाई पट्टी बनाना था। इसके लिए पुलिस विभाग, विमानन विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा राजस्व के अधिकारियों के दल ने अनेक बार निरीक्षण भी किया था, किन्तु लोक निर्माण विभाग को विमानन विभाग से अंतिम तकनीकी सर्वे रिपोर्ट नहीं मिली फलस्वरूप कार्य आगे नहीं बढ़ सका। विशेष उल्लेखनीय है कि भोरमदेव पर्यटन स्थल में राजमाता श्रीमती विजया राजे सिंधिया और मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा, प्रधानमंत्री राजीव गांधी, डॉ मनमोहन सिंह आदि अनेक हस्तिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसने देखा उसने सराहा अनेक विदेशी पर्यटक भी आते है, हवाई यात्रा होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Share:

Popular News