BREAKING

कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने फहराया तिरंगा।

Share:

कवर्धा, 26 जनवरी 2024 - गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माला चढाकर उनका नमन किया। कलेक्टर ने इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री महोबे ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रदेश और देश के हित में कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने की अपील की। अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, श्रीमती लेखा अजगल्ले ने भी अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित किया और भारत की संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share:

Popular News