रायपुर - भाषा सहोदरी हिंदी (न्यास) एवम भारतीय उच्चायोग दुबई (यूएई) के संयुक्त तत्वाधान में दसवाँ अंतरराष्ट्रीय हिंदी अधिवेशन दिनांक 22-23 जनवरी 2024 को भारतीय उच्चायोग दुबई के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। इस गरिमामय आयोजन में रायपुर से सीमा निगम ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
इस समारोह में देश विदेश के भारतीय प्रवासी एवम भारत के 26 राज्यो से 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ से सीमा निगम, डॉ प्रीति प्रसाद, अनीता झा, डॉ रश्मिलता मिश्रा, शरदेंदु झा बी यदु शामिल हुए।
इ
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि काउंसलेट जनरल सतीश कुमार सिवन जी, विशिष्ट अतिथि हर एक्सीलेंसी मैडम लैला रेहाल, भाषा सहोदरी के अध्यक्ष जयकांत मिश्रा थे। कार्यक्रम के तीन सत्र में सभी प्रतिभागियों ने हिंदी व्याख्यान पर अपने प्रपत्र पेश किए और काव्य पाठ भी हुआ भारतीय दूतावास के कंसिलेट जेनरल ने सभी प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र दिया। रायपुर की लेखिका सीमा निगम भी इस कार्यक्रम में सम्मानित हुई। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी सीमा निगम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में नेपाल एवं मलेशिया में भी सम्मानित हो चुकी हैं।