BREAKING

प्रभु श्री राम के नाम रक्तदान शिविर राजनांदगांव के कौडीकसा में 27 जनवरी को हुआ।

Share:

राजनांदगांव - आज हम सभी ने मिलकर एक काम किया है, रक्तदान महादान कर राम के नाम किया है। रक्तमित्र फनेन्द्र जैन ने बताया कि राजनांदगांव जिला एवं पूरे छत्तीसगढ़ में श्रीराम के नाम रक्तदान शिविर 14 जनवरी मुड़ीपार, 21 जनवरी गैदाटोला 27 जनवरी कौडीकसा एवं 2 फरवरी कमला कालेज राजनांदगांव में होंगा। आज की सबसे अच्छी बात यह है कि पति-पत्नी एवं पिता-पुत्री ने रक्तदान महादान कर मानवता का परिचय देते हुए श्री मनोज कोरटिया जी (सरपंच अरजकुण्ड) सपत्निक रक्तदान कर प्रेरणास्रोत बने एवं श्री मानिक साहू ने अपनी पुत्री शिवानी के साथ रक्तदान कर मिशाल कायम कर हमारे जिला को गौरान्वित किये हैं। अयोध्या पभु श्री रामलला जी की जन्मभूमि में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र जी दिव्य एवं भव्य मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आज दिनांक:- 27/01/2024 दिन:- शनिवार को जिला देवांगन समाज एवं समस्त रक्तवीर संघ द्वारा ग्राम - कौड़ीकसा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में समस्त महान रक्तवीरो ने पहुँच कर अपना बहुमूल्य रक्त के एक एक कतरे को जरूरतमन्द लोगों को सहजता से प्राप्त हो इस उद्देश्य से व वनांचल के लोगों में जागरूकता की भावना के साथ सभी लोंगों ने स्वस्फूर्त बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए एवं जीवदायिनी रक्तदान महादान कर हमारे आराध्य भगवान राजा रामचंद्र जी को सेवा भाव के साथ समर्पित किये। उक्त रक्तदान महादान में भारत रत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी शासकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल राजनांदगांव की टीम को सभी रक्तवीरो ने रक्तदान महादान कर कुल 55 यूनिट जीवन रक्षक रक्त उपलब्ध कराकर सौपें हैं। उक्त आयोजन में श्री मदन साहू भाजपा जिलाध्यक्ष, श्री खोरबाहरा राम यादव भाजपा जिला उपाध्यक्ष, श्री शिवप्रकाश शर्मा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक, श्री लक्ष्मन देवांगन (जिलाध्यक्ष देवांगन समाज) श्री किशोर देवांगन, श्री रत्न देवांगन, श्री भुनेश्वर देवांगन, श्री प्रहलाद देवांगन, श्री योगेंद्र कोडापे सरपंच संघ अध्यक्ष व कौड़िकसा सरपंच, श्री मंडावी सर (मुख्य चिकित्सा अधिकारी मोहला मानपुर चौकी), श्री कोवाची सर (चिकित्सा अधिकारी मोहला), श्री आर.आर.धुर्वे सर (विकासखंड चिकित्सा अधिकारी अम्बागढ़ चौकी), शत्रुघन चुरेन्द्र मण्डल अध्यक्ष कौड़ीकसा, श्री सुशील कोडापे, श्री दिगम्बर शांडिल्य एस. बी.आई.लाईफ इंश्योरेंस संयोजक, श्री झनक सोनवानी मण्डल महामंत्री (14 वां रक्तवीर), श्री गैंदलाल साहू, श्री धनेश कोलियारे, नंदकुमार अमरिया, श्री विजय फरदीया भाजयुमो अध्यक्ष, श्री मनोज कोरटिया (सरपंच अरजकुण्ड), श्रीमति सतीश बाई कोरटीया (पूर्व सरपंच) श्री बागड़े सर (चिकित्सा अधिकारी कौड़िकसा) श्री मार्शल सर, श्री चित्रांगन साहू (सत्यम ब्लड ग्रुप संयोजक गैंदाटोला), श्री मानिक साहू, श्री विजय सिन्हा, जशवंत सिन्हा, दयानंद साहू, मेघनाथ नायक, राजेश कंवर, धर्मेंद्र कंवर एवं जिला व राज देवांगन समाज के समस्त पदाधिकारीगणों एवं सामाजिक बन्धुओं की गरिमामयी उपस्थिति में सफल व शांतिपूर्ण आयोजन हुआ। रक्तदान में प्रमुख केंद्र बिन्दु दो मातृशक्तियों ने अपना प्रथम बार रक्तदान कर क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी। रक्तवीर फनेंद्र बैड ने कहा सभी को पुनः बधाई शुभकामनाएं प्रभु श्री राम जी आप सभी के ऊपर सदैव अपनी कृपा बनाये रखें व आप सभी को सुख समृद्धि प्रदान करें। समस्त रक्तवीरो को सम्मान पत्र प्रदान किया गया।एवं पधारे हुए समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र भेट कर सम्मानित किया गया।

Share:

Popular News