BREAKING

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय दुल्लापुर बाजार में भोजन न्योता कार्यक्रम कराया गया।

Share:

पंडरिया - कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय दुल्लापुर बाजार में    विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में भोजन न्योता कार्यक्रम कराया गया। विद्यालय के बालिकाओं को श्रीमती कामिनी जोशी अधीक्षिका के द्वारा संकुल के सभी शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया है, शिक्षकगण एवं उपस्थित हुए इसमें संकुल समन्वयक सतीश तिवारी, हाईस्कूल प्रभारी प्राचार्य कुलदीप शर्मा, नीतू तिवारी, भीखम, दयाबाई, प्रीति, मीना, चितरेखा, नंदनी, सरस्वती चेलक, एस साहू एवं संस्था में कार्यरत स्टाफ  इसमें शामिल होकर उत्साह से भोजन किये। कामिनी जोशी ने बताया ऐसे आयोजन से सामुदायिक सहभागिता एवम अपनत्व  का विकास होता है माननीय प्रधानमंत्री जी ने छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब न्योता भोजन, एक पहल पर चर्चा की यह पहल पूरी तरह स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन या तो पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं या अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में मिठाई, नमकीन, फल या अंकुरित अनाज आदि के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकते हैं।

इस आयोजन में सभी विद्यार्थी को भोजन के साथ फल, एवम मिष्ठान, खीर, केक का वितरण किया गया।

Share:

Popular News