BREAKING

दुल्लापुर आवासीय विद्यालय में गुब्बारा कार बनाने उत्साहित बाल वैज्ञानिक।

Share:

विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और बढ़ाने एवं नवाचार और खिलौना आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने का उद्देश्य।

पंडरिया -हर घर गुब्बारा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने शिक्षकों ने बहुत ही अच्छे से हिस्सेदारी की है। एवम बहुत उत्साहित है और बनाकर इसका प्रदर्शन भी किया है। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और बढ़ाने एवं नवाचार और खिलौना आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य यह प्रयोग किया जा रहा है और इसमें कबाड़ से जुगाड़ भी शामिल है जैसे पुराना कार के चक्के  प्लास्टिक बोतल, गट्टा का टुकड़ा, गुब्बारा, पेन का पाइप, टूथपेस्ट का जो ढक्कन है, उसको हम लोग चक्का के रूप में उपयोग किए हैं तो बहुत सारी चीज हैं जिससे बच्चा जो है नवाचार सीखता है।


अधीक्षिका कामिनी जोशी ने बताया कि ऐसे आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में जब होते हैं तो इसका बेहतरीन परिणाम देखने को मिलता है इस बच्चे किताबी ज्ञान से हटकर कुछ प्रायोगिक ज्ञान लेते हैं और वह उत्साहित दिखते हैं ऐसे छोटे-छोटे प्रयोग से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी निर्माण होता है, तो इस प्रकार की शिक्षा सभी शिक्षकों को देनी चाहिये। नयूटन के नियम को समझने के लिए पहले हवा की जो बातें हैं वह हवा में ही निकल जाती थी, इससे बच्चे समझ नहीं पाते थे लेकिन बच्चे जब इस प्रयोग को कर रहे हैं तो वह महसूस कर पा रहे हैं की हवा जैसी कोई चीज है जो जिसके दबाव के कारण जो है गाड़ी आगे बढ़ती है और यह न्यूटन के नियम को समझने के लिए बेहतर है इस प्रकार हम किसी भी नियम को समझने के लिए इसका प्रयोग करके अध्यापन कार्य को सरल बना सकते हैं।

Share:

Popular News