BREAKING

पंडरिया में सरयूपारिय समाज का गठन, नरेंद्र तिवारी बने अध्यक्ष।

Share:

कबीरधाम - पंडरिया सरयूपारियब्राह्मण समाज के विकासखंड स्तरीय गठन हेतु बैठक रखा गया। कार्यक्रम की शुरुवात गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र से हुआ। ॐ की ध्वनि से पूरा कक्ष गुंजायमान हो गया।

उक्त बैठक में समाज के संरक्षण व विकास की गति आगे बढ़ाने हेतु अध्यक्ष पद हेतु  ब्राह्मण समाज के सक्रिय सदस्य नरेन्द्र तिवारी को सरयूपारियब्राह्मण समाज का अध्यक्ष सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। अध्यक्ष पद का प्रस्ताव रूपेश तिवारी ने रखा। युवा ब्राह्मण अध्यक्ष पद हेतु सुमीत तिवारी को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद हेतु हरेकृष्ण शुक्ला एवम श्री आशुतोष शर्मा तथा सचिव पद हेतु रामनारायण तिवारी को जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने सहमति दिया। 

 आज के समाज गठन के कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में श्री हरि पाठक, दिनेश तिवारी, तामस्कर तिवारी, संतोष शर्मा, जवाहर तिवारी, प्रगेश तिवारी, भानुप्रताप तिवारी, जितेंद्र तिवारी, एवम विधिक सलाहकार के रूप में क्रांति शर्मा, आशीष मिश्रा, नवलकिशोर पांडेय, अनिल तिवारी, श्रीकांत तिवारी मनोनीत किये गए। राजेश पांडेय ने संचालन करते हुए बताया कि शेष कार्यकारिणी का गठन आगामी बैठक  में किया जाएगा।

सरजुपाड़ी ब्राम्हण समाज के बैठक में तामस्कर तिवारी, हरेकृष्ण शुक्ला, भानु प्रताप तिवारी, दिनेश तिवारी व क्रांति शर्मा ने अपने उदबोधन में समाज की उत्पत्ति की शुरुवात से वर्तमान तक, रूपरेखा व सामाजिक नियम पर प्रकाश डाला। सरजुपारिय ब्राम्हण समाज के बैठक में भानु तिवारी, हरि पाठक, सन्तोष शर्मा, क्रांति शर्मा, अनिल तिवारी, आशीष मिश्रा, आनन्द किशोर पन्डेय, नरेन्द्र तिवारी, सुमित तिवारी, जितेंद्र तिवारी, महेश पांडेय, रोहित पाठक, चंद्रभूषण शर्मा, विद्याभूषण, डिगेश्वर, शंकर मिश्रा, अमित शर्मा, उमेश तिवारी, आनन्द तिवारी, उपेंद्र चौबे, चंद्रहास शर्मा, पुष्पेन्द्र पाठक, तनिष्क तिवारी, अग्रज पाठक, तेज प्रकाश, चैतन्य शर्मा, अंकित तिवारी, अग्रज पाठक, डेगेश्वर पांडेय, आनंद किशोर पांडेय, रूपेश तिवारी आसपास गांव व शहरों से सरजुपारियविप्र बंधु उपस्थित थे। अंत मे शांति पाठ कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share:

Popular News