BREAKING

दामापुर क्षेत्र से 10 बच्चों के जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन।

Share:

पंडरिया - हर शिक्षा शत्र में दामापुर, कुंडा क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का नाम जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होता है इस बार भी शासकीय प्राथमिक शाला कोदवा से साहिल नवोदय विद्यालय उड़िया कला में चयन संस्कार पब्लिक स्कूल कोलिहा से मानसी साहू, जवाहर नवोदय विद्यालय मुंगेली में चयन व रोशनी यादव, नवोदय विद्यालय मुंगेली चयन पुष्पेन्द्र साहू, नवोदय विद्यालय मुंगेली में चयन, शिवरानी टंडन नवोदय विद्यालय मुंगेली में चयन, लक्ष्य पब्लिक स्कूल कोदवा से अनवेषा नवोदय विद्यालय उड़िया कला में चयन शासकीय प्राथमिक शाला जल्ली से आदित्य नवोदय विद्यालय मुंगेली चयन, सरस्वती शिशु मंदिर मोहतरा कला से भावना साहू उड़िया कला में चयन, सरस्वती शिशु मंदिर पौनी से लक्की साहू नवोदय विद्यालय मुंगेली चयन, शासकीय प्राथमिक शाला खैरातुलसी से तानिया नवोदय विद्यालय उड़िया कला में चयन शामिल हुआ है।

इन बच्चों ने अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के साथ ही विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय के शिक्षक सुर्यकांत सिंह के मार्गदर्शन व प्राचार्य शिवचंद्र वस्त्रकार तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के आलावा माता-पिता, शिक्षकगनों ने खुशी की जाहिर किया करते हुए चयनित बच्चों को  बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Share:

Popular News