BREAKING

तरेगांव जंगल में स्वास्थ्य कम्युनिटी नीड एसेसमेंट सर्वे जारी।

Share:

कबीरधाम - तरेगांव जंगल वनांचल क्षेत्र में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजलपुर से क्षेत्र अंतर्गत घर-घर भ्रमण कर कम्युनिटी नीड एससमेंट सर्वे किया जा रहा है, जानकारी के अनुसार कबीरधाम जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल राज के निर्देशन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी बोड़ला के मार्गदर्शन व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजलपुर के ग्रामीण चिकित्सा सहायक कमलेश जांगड़े के विशेष सहयोग द्वारा घर-घर भ्रमण कर कम्युनिटी नीड एसेसमेंट का सर्वे किया जा रहा है। सेक्टर बैजलपुर के आश्रित ग्राम कामो में घर-घर भ्रमण कर कम्युनिटी नीड एसेसमेंट (समुदाय आधारित पारिवार की जानकारी) की सर्वे की जा रही है।

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक राजकुमार माथुर ने बताया कि सर्वे में दंपति की संख्या, अस्थाई स्थाई साधन, की चाहत के उपयोगकर्ता की जानकारी जुटाई जा रही है।

Share:

Popular News