कबीरधाम (पंडरिया) - कामठी मुख्य सड़क मार्ग से कामठी गोडपारा होते हुए माठपुर के मंगलुपारा में जाने वाली सड़क में ग्राम माठपुर के मंगलूपारा निवासी समाजसेवी गणेशराम माथुर द्वारा अपने निजी पैसे से मूरूम डलवाया गया।
जानकारी के अनुसार पंडरिया ब्लाक के वनांचल क्षेत्र में वनांचल ग्राम कामठी के मुख्य सड़क मार्ग से मंगलूपारा तक जो कच्ची सड़क जा रही थी, जिसमें बार-बार प्रशासन, जनप्रतिनिधि एव ग्राम पंचायत से मंगलुपारा के ग्रामीणों द्वारा बार बार निवेदन करने के बाद भी मुरूम नहीं डाला गया, जिससे इस कीचड़ युक्त सडक से होकर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही थी, जिसको अंत में परेशान होकर मंगलूपारा निवासी समाज सेवी गणेशराम माथुर द्वारा अपने स्वयं के व्यय से 25 ट्रैक्टर मुरुम डलवा करके लोगों को कीचड़ वाले सड़क से लोगों को निजात दिलाए अब उस तरफ से होकर के जाने वाले लोगों के लिए कीचड़ युक्त सडक से मुक्ति मिल जाएगी।
एक तरफ पंचायत में लाखों रुपया मद मूलभूत सुविधाओं के लिए आता है, अनुसूचित जातियों की गलियां आज भी बजबजाती नजर आती है। जिस काम को प्रशासन और सरकार जनप्रतिनिधिगण अनदेखी करते हैं, उस काम को गांव के ही समाजसेवी ने कर के ग्रामीणों को आवागमन् की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया है, जिसकी भूरी भूरी ग्रामीण प्रशंसा कर रहें हैं।