पंडरिया - अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन गाँधी चौक में 51 दीपों की महाआरती ब्राह्मण समाज पंडरिया के द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज की महिला सदस्यों द्वारा भजन कीर्तन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का पूजन के पश्चात 51 दीपों से आरती किया गया।
इस अवसर पर समाज के प्रभावी व्यक्ति वैद्यराज श्री गिरिजकांत शुक्ला, श्री वीरेन्द्र शर्मा, श्री नरेन्द्र तिवारी (अध्यक्ष), श्री द्वारिकाप्रसाद तिवारी, श्री नवल किशोर पांडेय, श्री भानुप्रसाद तिवारी, श्री क्रान्ति शर्मा, श्री रामगोपाल शर्मा, श्री ओझा जी, श्री योगेश शर्मा, श्री तामस्कर तिवारी, श्री जितेन्द्र शर्मा, श्री दीपक शर्मा, श्री अमित शर्मा, श्री महेश पांडेय, श्री शर्मा जी, श्री अनिल तिवारी, श्री रामनारायण तिवारी, श्री संतोष तिवारी, श्री ईश्वर प्रसाद तिवारी, श्री मधु तिवारी, श्री राजा शर्मा, श्री राजेश पांडेय, श्री रूपेश तिवारी, विद्याभूषण, डिगेश्वर पाण्डे, श्री अवधेश पयासी, श्री पप्पू शर्मा, श्री जगन्नाथ तिवारी, श्री ब्रजेश तिवारी, संदीप पांडेय,इस अवसर समाज की आरती में श्री कल्याण सिंह, आनन्द सिंह समाजसेवी, श्री सुरेश सिंह, श्री पालन सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।
सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के इस आयोजन में प्रखर वक्ता के रूप में अधिवक्ता श्री नवल किशोर पांडेय के द्वारा परशुराम के महिमा व ब्राह्मण समाज को संगठित करने पर बल दिए। श्री तामस्कर तिवारी, श्री क्रांति शर्मा का भी उद्बोधन रहा। कार्यक्रम के इस अवसर पर आसपास से ग्रामीण विप्र बंधु के साथ मातृशक्ति उपस्थित रहे।