BREAKING

महामाया सेवा समिति का "स्वच्छ पंडरिया स्वस्थ पंडरिया सुंदर पंडरिया" अभियान जारी।

Share:

पंडरिया - "स्वच्छता हम सब की जिम्मेदारी"

????‍♂️स्वच्छ पंडरिया स्वस्थ पंडरिया सुंदर पंडरिया के अभियान को आगे बढ़ाते हुवे महामाया सेवा समिति के समर्पित, निस्वार्थ कार्यकर्ताओ ने तालाब विशेष में गन्दे पचरी हनुमान परिषर, शिव मंदिर भोले दरबार तथा वाटिका परिषर की जोरदार साफ सफाई के साथ नगर में स्वच्छता का संदेश दिया।


इस निस्तारी तालाब के साफ सफाई अभियान में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि - समिति अध्यक्ष संजय सोनी, समिति सचिव अभिषेक शर्मा, प्रबंधक मनेंद्र शांडिल्य, बुध्देस रॉय, अथर्व सोनी, जीवन देवांगन के साथ न पा ब्रांड एम्बेसडर शिक्षक राजीव श्रीवास्तव, वार्ड 10 के सक्रिय पार्षद अनुराग सिंह ठाकुर तथा नगर पालिका पंडरिया के कर्मचारी गण, सफाई कर्मी और कमांडो दस्ता ने साथ मिलकर उमस से भरी असहनीय गर्मी के बावजूद आयोजन को अपने बेहतरीन साफ सफाई के उत्कृष्ट कार्यो से सफल बनाया तथा नगर के सभी नागरिकों को नगर की स्वच्छता पर ध्यान देने की विनम्र अपील किया।


स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुंदरता के लिए प्रथम आवश्यकता है।

विनीत - महामाया सेवा समिति पंडरिया

Share:

Popular News