BREAKING

महामाया सेवा समिति का अभियान "स्वच्छ नगर" के क्रम में दुर्जाबंद तालाब और पचरी के भयावह कचरे की साफ सफाई की गई।

Share:

स्वच्छता हम सब की जिम्मेदारी।

पंडरिया - महामाया सेवा समिति का अभियान "स्वच्छ नगर" के अगले क्रम में दूर्जाबंद तालाब और पचरी के भयावह कचरे की साफ सफाई के साथ सांसद प्रतिनिधि समिति अध्यक्ष संजय सोनी, सचिव अभिषेक शर्मा, पार्षद वार्ड 10 अनुराग सिंह ठाकुर के शानदार नेतृत्व में जबरदस्त साफ सफाई और स्वच्छता सन्देश के साथ सम्पन्न हुआ।


आज के इस "विषैले झिल्ली कचरे की बेतरतीब साफ सफाई" वाले विशेष अभियान में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता चन्द्रकुमार सोनी, CMO सर कोमलसिंह ध्रुवे, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉ रामकिशोर बैस के साथ मनमोहन साहू, गोगो भाई, मनेंद्र शांडिल्य, पूर्व पार्षद विजय बर्मन, बुध्देस रॉय, जीवन देवांगन, पवन कुम्भकार, न पा कमांडो दस्ता, न पा अधिकारी कर्मचारीगण और आसपास के लोगो के अपेक्षित सहयोग ही कार्यक्रम की सफलता और स्वच्छता के प्रति लोगो मे जागरूकता को परिलक्षित और परिभाषित करता है।


हम सभी स्वच्छता प्रेमियों का अनुरोध है कृपया अपने आसपास को आप सभी स्वच्छ, सुंदर बनाने का प्रयास करे।


Share:

Popular News