पंडरिया - सालो से सफाई के अभाव में भयाक्रांत गन्दगी से युक्त वार्ड 15 के तालाब दुर्जाबन्द की साफ सफाई कर आज के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, पत्रकार मोहन राजपूत और पार्षद सन्दीप साहू की अगुआई में सफाई अभियान का 110 वा चरण सम्पन्न हुआ।
इस फ्रेंडली सफाई अभियान में प्रमुख रूप से समिति अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी के साथ सचिव अभिषेक शर्मा, समिति उपाध्यक्ष, पार्षद अनुराग सिंह, न पा CMO Sir कोमल सिंह जी, मनेंद्र शांडिल्य, बुध्देस राय, मनमोहन साहू, बूथ अध्यक्ष मुकेश शर्मा, न पा स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजीव श्रीवास्तव, डॉ रामकिशोर बैस, जीवन देवांगन न पा कर्मचारी तथा कमांडो दस्ता और आसपास के लोग मौजूद रहकर इस पवित्र आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत मे वरिष्ठ भाजपा नेता पंडरिया चन्द्रकुमार सोनी के द्वारा स्वच्छता सन्देश देते हुए सभी पंडरियावासियो को तालाब में झिल्ली, कचरा न फेकने की अपील के साथ विनम्र अनुरोध किया गया।
तलवार को निकाल तू पतवार को सम्हाल तू
चिर दे अंधियार को चिराग वो निकाल तू
कुछ बोल के मचल रहे इल्जाम दे टहल रहे
ये हौसले की जीत है बन जीत की मिसाल तू
विनीत - महामाया सेवा समिति, पंडरिया