कवर्धा - नवजीवन सेवा संस्थान कवर्धा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर व सम्मान समारोह में बेजुंबा सेवा समिति के सेवा कार्य की सराहना करते हुए समिति के प्रमुख श्री सुमित तिवारी के साथ पूरी टीम को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।।सुमित से कहा नवजीवन सेवा संस्थान ने यह सम्मान देकर निश्चित ही हमारा उत्साह बढ़ाया है, इसके लिए बेजुबा सेवा समिति हृदय से आभार व्यक्त करती है, जिले में इस तरह के सम्मान से हमारे टीम को नई ऊर्जा मिली है, हम हर सम्भव सेवा कार्य के लिए प्रतिबद्ध है।
यह सम्मान पंडरिया क्षेत्र व प्रदेश के उन सभी सहयोगियों को समर्पित जिनके सहयोग व उत्साहवर्धन के कारण विगत 6 वर्षो से हम यह कार्य निरंतर कर पाएं है।