पंडरिया - पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा के पांच मंडलो के लिए बुधवार को पांच एम्बुलेंस सेवा प्रारम्भ की गई थी। जिसे बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। गुरुवार दोपहर ये एम्बुलेंस पंडरिया पहुंचीं, जहां पंडरिया मंडल सहित सभी मंडलो के कार्यकर्ताओं तथा महिला मोर्चा के द्वारा गांधी चौक में पूजा अर्चना किया गया। जिसके पश्चात कुंडा, दुल्लापुर, इंदौरी, पंडरिया व पांडातराई को एम्बुलेंस समर्पित किया गया। सभी मंडलो में एम्बुलेंस सुविधा में विस्तार होगा।वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को ब्लाक व जिला अस्पताल लाने में असुविधा होती थी।जिससे अब राहत मिल सकेगी।
इस दौरान मंडल के अध्यक्ष गजपाल साहू, महामंत्री रविश सिंह, पद्मराज टंडन, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकुमार सोनी, कुलदीप सिंह छाबड़ा, नवल किशोर पांडेय, रविश सिंह ठाकुर, योगेश शर्मा,अनुराग सिंह ठाकुर, सुमित तिवारी, तेज प्रताप तिवारी, नागेश्वरी सोनी, रूपेश तिवारी, सुदर्शन साहू, रवि साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पूर्व से दो मंडलो में चल रहा एम्बुलेंस - पंडरिया विधानसभा अंतर्गत कुल सात मंडल हैं। जिसमें से रणवीरपुर व कुई मण्डल में पहले से ही एम्बुलेंस सेवा संचालित है। बुधवार को पांच और मंडल में एम्बुलेंस सेवा शुरू होने से सभी सात मंडलों में एम्बुलेंस सेवा शुरू हो गई है। विधायक भावना बोहरा द्वारा चुनाव पूर्व सभी मंडलों में एम्बुलेंस सुविधा प्रदान करने का वादा किया गया था। घटना-दुर्घटना होने पर 9754462000 व 8755359004 नंबर पर काल कर एम्बुलेंस सुविधा प्राप्त की जा सकती है।