पंडरिया - नगर के पर्यावरण संरक्षण समिति के साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को कई पौधे रोपित किये गए। नगर के नए बाजार में राजकुमार सिंह ठाकुर अपने 74 वे जन्मदिन व निरंजन जायसवाल ने अपने जन्मदिन पर समिति के साथ दो कदम्ब के पौधे लगाए। वहीं कुंडा मिडिल स्कूल में संविलियन दिवस के अवसर पर कदम्ब का एक पौधा विद्यालय के शिक्षको व समिति के सदस्यों द्वारा लगाया गया। इस प्रकार मिडिल स्कूल डोमसरा में पदस्थ प्रधान पाठिका कुमुदिनी तिवारी व उनके पति डीपी तिवारी ने अपने वैवाहिक वर्षगांठ पर स्कूल परिसर में कदम्ब का एक पौधा रोपित कर लोगों को पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान मोहन राजपूत, अनुराग सिंह ठाकुर, हमीद खान, गोविंद रजक, राजीव श्रीवास्तव, प्रवीण तिवारी, यशवंत पाठक, विश्वलता मानिकपुरी, आभा बघेल, गिरिजा पटेल, निशा सिंगरौल, कलीराम चंद्राकर, सालिक यादव, राजेश सोनी, हंसलता धिरही, चंद्रहास यादव व आशु चंद्राकर उपस्थित थे।
पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया द्वारा पिछले 6 वर्षो से विभिन्न अवसरों पर लगातार पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने का कार्य कर रही है।