BREAKING

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज सहसपुर लोहारा में नवीन पुलिस थाना भवन का किया लोकार्पण।

Share:

उप मुख्यमंत्री ने आज से लागू होने वाले तीन नए कानून के प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

कवर्धा - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज सहसपुर लोहारा में नवीन पुलिस थाना भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव  उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नवीन पुलिस थाना भवन लोकार्पण की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोकार्पण करने के बाद थाना भवन का निरीक्षण किया।


 उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह नया थाना भवन क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन से पुलिस बल को अपने कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से संपन्न करने में सहायता मिलेगी। इस तरह के प्रयास स्थानीय निवासियों के बीच सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देते हैं और सरकार की कानून और व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान आज से लागू होने वाले तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS ), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS ) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सरल करने के लिए लाया गया है। नये तीनों कानून, न्याय और नागरिक सुरक्षा के लिए लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि नये कानून के साथ हम सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेगे तो ज्यादा बेहतर काम कर पाएंगे। उन्होंने आज 1 जुलाई से लागू होने वाले नये आपराधिक कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यत: पुराने कानून ब्रिटिश काल से चले आ रहे थे। जिसे प्रासंगिक बनाने के लिए एवं निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का समाधान करने के लिए परिवर्तन किया गया है। इस बदलाव से अपराधियों के खिलाफ एफआईआर करने में दिक्कत नहीं होगी तथा गंभीर अपराधियों को प्रक्रिया का पालन करते हुए कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी।


उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा के नवीन थाना भवन परिसर में किया पौध रोपण।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में नवीन पुलिस थाना भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नवीन थाना भवन परिसर में पौधे लगाए और लोगों को पौधरोपण एवं उसकी सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल-फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है। इस अवसर पर श्री रामकृष्ण साहू, श्री मनिराम साहू सहित जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Share:

Popular News