रायपुर - आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री सुधाकर जी के रायपुर अंतर्गत वाॅलफोर्ट एन्क्लेव में वरिष्ठ अस्थि चिकित्सक VY हाॅस्पिटल संचालक व मध्य क्षेत्र संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, पूर्व ओएसडी मुख्यमंत्री व प्रादेशिक सचिव विद्या भारती छत्तीसगढ़ श्री विवेक जी सक्सेना, अग्रवाल सभा रायपुर अध्यक्ष श्री विजय जी अग्रवाल ने मुनिश्री के दर्शन कर विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर वार्तालाप की। इसके साथ ही चातुर्मास काल समयावधि में आयोजित आयोजनों पर चर्चा-परिचर्चा की। इस दौरान रायपुर सभा अध्यक्ष व तेयुप अध्यक्ष के साथ ही समाजजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।