रायपुर - आज दिनांक 10 जुलाई बुधवार को प्रातः 6 बजे परम पूजे105 सौभाग्यवती माता जी का ससंघ डीडी नगर आगमन हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेश सिंघई ने बताया की वहा पहुंच कर माता जी के द्वारा मुखारविंद से अभिषेक शांति धारा हु। आज की शांति धारा के करने का सौभाग्य दीपक जैन दर्शन जैन परिवार एवं डॉ मंजुला जैन परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ। आज का दीप प्रज्वलन मैनेजिंग इंडस्ट्री मालवीय रोड मंदिर नरेंद्र गुरुकृपा, अध्यक्ष यशवंत जैन, विमल गंगवाल, सुनील जैन जी, आनंद जैन के द्वारा किया गया। शास्त्र भेंट आदिश्वर महिला मंडल के द्वारा किया गया।
9:00 बजे माताजी का प्रवचन हुआ, जिसमें सभी मंदिरों के पदाधिकारी एवं सदस्य बहुत संख्या में पधारकर धर्म लाभ लिया। दोपहर 3:00 बजे माताजी का बिहार टाटीबंध रॉयल एनफील्ड शोरूम को हुआ। वहा से कल सुबह प्रातः 6 बजे विहार भिलाई वैशाली नगर को ओर होगा।
सूचनादाता - प्रणीत जैन
मीडिया प्रभारी - सकल जैन समाज