BREAKING

स्नेहिल मालू ने सी ए इंटर में प्राप्त किए 70.50% मार्क्स।

Share:

स्नेहिल मालू रायपुर के समाजसेवी CA श्री विजय मालू के सुपुत्र है, मालू परिवार में अभी तक 8 CA है।

रायपुर - स्नेहिल मालू ने सी ए इंटर का बोथ ग्रुप पहले प्रयास में सभी विषयों में डिस्टिंक्शन प्राप्त करते हुए क्लियर किया। रायपुर में उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्नेहिल मालू ने सी ए फाउंडेशन की परीक्षा 80% मार्क्स के साथ रायपुर में प्रथम स्थान के साथ क्लियर किया था। स्नेहिल मालू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा एवं पापा से मिले प्रेरणा, फ़ोकस्ड एंड नियमित स्टडी एवं रिवीजन को दिया। उन्होंने बताया कि उनके मालू परिवार में अभी तक 8 सी ए है। और अभी 4 बच्चे सी ए कर रहे है। स्नेहिल ने बताया कि उन्होंने रिवीजन से एवं टेस्ट सीरीज के माध्यम से निरंतर अभ्यास किया।

स्नेहिल मालू सी ए विजय मालू के सुपुत्र है एवं उनकी माताजी श्रीमती प्रतिमा मालू ग्रहणी है।

Share:

Popular News