पंडरिया - हम सब के आराध्य भगवान भोलेनाथ और शक्ति सामर्थ्य दाता शनि देव महाराज के परिषर में बिखरे हुए बेगैरत, बेमुद्दत कचरे की साफ सफाई कर महामाया सेवा समिति के स्वच्छता शतक वीरो ने "ट्रिपल नेलशन स्वच्छता अभियान" का 111 चरण पूर्ण किया।
महाराज बद्री शुक्ला के खास अनुरोध पर सावन लगने से पहले भक्तो की सेवा में अपने कार्यो को समर्पित करते हुए सांसद प्रतिनिधि(कॉलेज) समिति अध्यक्ष संजय सोनी के साथ सचिव अभिषेक शर्मा, समिति उपाध्यक्ष, पार्षद अनुराग सिंह, पार्षद शंकर राव, आचार्य मनेंद्र शांडिल्य, पूर्व पार्षद विजय बर्मन, रमतला नायक, मनमोहन साहू के साथ न पा स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉ रामकिशोर बैस, ब्रांड एम्बेसडर मोहन राजपूत, राजीव श्रीवास्तव, हमीद सर् जी, अथर्व सोनी, जय माँ कंकालिन दूर्जा उत्सव समिति से शेरा धावलकर, सन्तोष यादव, रामकुमार धुरी, कार्तिक सोनी, सुरेश धावलकर, गल्स ग्रुप से ज्योति कुर्रे तथा नगर पालिका कर्मचारी गण, कमांडो दस्ता और आसपास के लोगो के सहयोग समर्थन से आज का शानदार ट्रिपल नेलशन सफाई अभियान वरिष्ठ नेता पंडरिया चन्द्रकुमार सोनी जी के मार्गदर्शन से भक्ति भाव और पवित्रता के साथ सम्पन्न हुआ।