BREAKING

गुरु पूर्णिमा में कार्यो को समर्पित कर महामाया सेवा समिति ने चलाया 112 वा स्वच्छता अभियान।

Share:

मंजिल पे पहुँचना है तो बढ़ता अगला कदम होना चाहिए, इतिहास बदल जायेगा बस कुछ करने का दम होना चाहिए।

पंडरिया - गुरु पूर्णिमा में कार्यो को समर्पित कर महामाया सेवा समिति ने चलाया 112 वा स्वच्छता अभियान जिसमें गोपिबन्द पारा शिव मंदिर परिषर और भारतीय विद्यापीठ परिषर की जबरदस्त साफ सफाई के साथ महामाया सेवा समिति के साथ (5) स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर,स्कूल स्टाफ विद्यार्थीगण, CMO सर कोमल सिंह और कर्मचारीगण, कमांडो दस्ता तथा जनहित में सदैव तत्पर पंडरिया के प्रबुद्धजन व आसपास के लोगो ने इस अभियान को सफल बनाया।


डॉ. रामकिशोर बैस ने मलेरिया उन्मूलन के उपाय बताए, ब्रांड एम्बेसडर मोहन राजपूत, शिक्षक राजीव श्रीवास्तव जी ने अनुशासन पर बल देते हुए सबका आभार जताया इस बृहत और प्रेरणादायीं आयोजन में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि कॉलेज, समिति अध्यक्ष - संजय सोनी के साथ सचिव अभिषेक शर्मा, उपाध्यक्ष, पार्षद अनुराग सिंह, प्रबन्धक मनेंद्र शांडिल्य, देवा चटर्जी, मनमोहन साहू, अथर्व सोनी, हमीद सर्, ओम सर्, सन्तोष जैन, वरिष्ठ नेता चन्द्रकुमार सोनी, भास्कर देवांगन, पिंटू ठाकुर और बालक बालिकाओ ने आज के कार्यो को अपने गुरु के चरणों मे समर्पित करते हुए सर्वत्र स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने का संकल्प दोहराया।


Share:

Popular News