रायपुर - अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा करगिल विजय दिवस समारोह के अवसर पर आशुतोष अलका अग्रवाल मंगल भवन, अभनपुर में करगिल विजय दिवस मनाया गया।
इस शुभअवसर पर ए एस जी नेत्र चिकित्सालय शंकर नगर रायपुर द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच किया गया एवं आशादेवी रेखचंद लुनिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आवश्कतानुसार जरूरदमन्दों को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया।
इस शुभ अवसर पर श्री योगेश साहू सचिव अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला रायपुर पीयूष जैन ए एस जी आई हॉस्पिटल से श्री शोभराम पटेल विजय कुमार दिव्या पाल आदि उपस्थित थे।