BREAKING

राष्ट्रीय शिक्षा नीति अंतर्गत दीक्षारंभ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे अजय चंद्राकर, विशिष्ठ अतिथि हरखचंद जैन

Share:

महर्षि वेदव्यास शासकीय महाविद्यालय में होगा कार्यक्रम।

भखारा :- उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शिक्षा सत्र 2024-25 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्रियान्वयन प्रकोष्ठ एवम् समस्त स्टाफ द्वारा महर्षि वेद व्यास महाविद्यालय भखारा में 5 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया जाएगा।

समारोह के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय चंद्राकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवम् विधायक विधानसभा कुरूद और कार्यक्रम में विशेष रूप से हरख जैन (अध्यक्ष जनभागीदारी समिति) उपस्थित रहेंगे। समारोह में शैक्षणिक संस्था में नव-प्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्य, मुख्य प्रावधान व विभिन्न प्रकार के कोर्स आदि के बारे में बताया जाएगा। जिसमें छात्राओं को नए परिवेश में सहज महसूस करने तथा समाजीकरण विश्वविद्यालय महाविद्यालय तथा छात्राओं की भूमिका जैसे विषयों पर व्याख्यानों का आदर्श समाज की स्थापना के साथ साथ नए छात्रों को नए वातावरण में समायोजित करने और उन्हें सहज महसूस कराने में मदद कराएगा। यह कार्यक्रम छात्रों को नियमित कक्षाएं शुरू होने से पहले संस्थान के लोकाचार, संस्थागत नीतियों, प्रक्रिया और संस्कृति से परिचित करवाएगा।


इस कार्यक्रम का छात्र प्रेरण कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को नए परिवेश में सहज महसूस कराने, उनमें संस्थान की विशिष्ट प्रकृति तथा संस्कृति को सिखाने तथा व्यापक उद्देश्य तथा स्वयं की खोज की भावना से परिचित कराना है। उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य डा. संजय शर्मा एवं संयोजक रामकिशोर यादव ने समस्त छात्र छात्राओं को उपस्थित होने की अपील की है।

Share:

Popular News