रायपुर 5 अगस्त - जैन श्रीसघ शंकर नगर द्वारा विगत कई वर्षों से प्रत्येक रविवार को अलग अलग श्रावक के यहाँ नवकार जाप का कार्यक्रम किया जाता है।
इसी कड़ी में रविवार 04 अगस्त को सामूहिक जाप डॉ. केतन शाह (अरिहंत हॉस्पिटल) दुबे कॉलोनी मोवा के निवास स्थान में संपन्न हुआ। संघ के श्रावक श्राविका बड़ी संख्या में उपस्थित थे।