BREAKING

सूरत खरतरगच्छ जैन श्रीसंघ ने महेन्द्र कोचर का बहुमान किया।

Share:

खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरि ने आशीर्वाद दिया।

रायपुर - श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी के महासचिव महेन्द्र कोचर का सूरत खरतरगच्छ जैन श्रीसंघ ने सूरत प्रवास अवसर पर खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिन मणिप्रभ सूरीश्वर जी म सा  की पावन निश्रा में बहुमान किया गया। आचार्य श्री ने श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में हर महीने पूनम अमावस्या की दादागुरुदेव की बड़ी पूजा व गुरुप्रसादी आयोजन को सभी संघों के लिए उदाहरण स्वरूप बताया। खरतरगच्छाधिपति श्री मणिप्रभ सूरीश्वर जी ने प्रेरणा देते हुए कहा कि प्रत्येक रविवार को प्रातः मंदिर जी में नवांगी पूजा हेतु बच्चों को प्रोत्साहित करें। पूजा करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार देने तय किया गया।

ट्रस्ट के महासचिव महेन्द्र कोचर ने गुरुदेव के प्रति श्री संघ की ओर से कृतज्ञता का भाव प्रकट किया ।

Share:

Popular News